फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: धार्मिक स्थल को खंडित करने का विरोध करने पर मिस्त्री पर जानलेवा हमला, वकील समेत अन्य पर आरोप

Sun, 04 Jan 2026 03:29 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

राजस्थान के अलवर शहर में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने और उसके बाद उपजे विवाद में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अरावली विहार थाना क्षेत्र के देव नगर में भैरू बाबा के मंदिर को खंडित करने के विरोध में एक मिस्त्री को हॉकी और चाकू से लहूलुहान कर दिया गया। घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कैसे पैदा हुआ विवाद? 
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब क्षेत्र निवासी एडवोकेट अनिल अटल पर देव नगर स्थित भैरू बाबा के मंदिर को कथित रूप से खंडित करने का आरोप लगा। स्थानीय निवासी और पेशे से मिस्त्री विशंभर दयाल ने जब इस कृत्य को देखा, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया। मौके पर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद विवाद को बढ़ता देख विशंभर दयाल अपने घर लौट आए।

राजीनामे के बहाने बुलाकर किया हमला
पीड़ित विशंभर दयाल ने बताया कि कुछ देर बाद राजू नामक एक व्यक्ति उनके पास आया और मामले को शांति से सुलझाने (राजीनामा) का प्रस्ताव रखा। विशंभर दयाल सद्भावना के साथ अनिल अटल के घर के पास पहुंचे, लेकिन वहां उनके साथ धोखा हुआ। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे अनिल अटल, निक्की, वीरेंद्र, जीतू, सीमा और उनके अन्य साथियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया।
पीड़ित ने बताया कि मुझ पर हॉकी और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए गए। जब मैं जमीन पर गिर गया, तब भी वे मुझे पीटते रहे। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का असर, 5 जिलों में शीतलहर और 9 में घने कोहरे का अलर्ट

अस्पताल में उपचार जारी, पुलिस कार्रवाई का इंतजार
हमले में विशंभर दयाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर लेकिन स्थिर बताई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से अरावली विहार थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ित का कहना है कि वह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद औपचारिक रूप से मामला दर्ज करवाएंगे।

इस घटना के बाद देव नगर में तनाव का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से धार्मिक स्थल के अपमान और इस हिंसक हमले के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें