फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: एडवोकेट की कार को टक्कर मार गले से सोने की चेन तोड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sun, 16 Mar 2025 10:23 PM IST

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में 14 मार्च की रात दो युवकों ने एडवोकेट की कार को जानबूझकर टक्कर मार दी। जब उन्होंने विरोध किया, तो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूट ली और फरार हो गए। यह घटना मोती डूंगरी के पास हुई, जब एडवोकेट अपने परिवार के साथ थे। घटना के बाद उन्होंने अरावली विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानाकरी के अनुसार अलवर शहर के अरावली विहार थाना अंतर्गत एक कार ने दूसरी कार को बेवजह टक्कर मार दी। इस घटना के बाद जब कार मलिक ने विरोध किया तो बदमाश उनकी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी देते हुए एडवोकेट राजेश कुमार गुप्ता ने बताया 14 मार्च की रात्रि को वह अपने परिवार के साथ मोती डूंगरी पर गए थे। तभी एक कार में दो युवक सवार थे और उन्होंने पहले गाड़ी को टक्कर मारी और गाड़ी को क्षति ग्रस्त कर दिया। जब उन्होंने बदमाशों की गुंडागर्दी का विरोध किया तो बदमाशों ने मेरे गले से सोने की चेन तोड़ ली और उसे लेकर फरार हो गए। इसके बाद मैं अरावली विहार थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें- गौवंश पर तेजाब फेंकने की घटना, गिरफ्तारी को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर हिन्दू समाज

पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस शहर में लगे अभय कमांड के कैमरे चेक कर रही है। पुलिस के अनुसार कार में दो युवक सवार थे। जब एडवोकेट ने उनकी इस हरकत का विरोध किया तो उसकी चेन तोड़ ली। एडवोकेट ने बताया कि उसने कार रोक रखी थी, क्योंकि उनका बेटा खाने का कुछ सामान लेने गया था। तभी इन लड़कों ने कार को टक्कर मार दी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें