फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: गांव सरेटा में चूल्हे की चिंगारी से हादसा, कपड़ों में आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी युवती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Updated Sun, 16 Mar 2025 05:47 PM IST

रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरेटा में जानवरों की सानी तैयार करते समय एक युवती बुरी तरह झुलस गई। गम्भीर अवस्था में इसको अलवर लाया गया, जहां बर्न वार्ड में इसका उपचार किया जा था है।
रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सरेटा मे एक 17 वर्षीय युवती चूल्हे की आग से गंभीर रूप से झुलस गई। उसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय में लाया गया है। उसे बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरेटा गांव निवासी सुब्बा खान की 17 वर्षीय बेटी मिस्कीना पशुओं को खिलाने के लिए सानी तैयार कर रही थी। जैसे ही उसके सानी का पतीला हटाया चूल्हे में लग रही आग से चुन्नी में आग लग गई। हादसे में वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंच गए। परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया, लेकिन इससे पहले वह काफी हद तक झुलस चुकी थी। इसके बाद मिस्किना को लेकर परिवार के लोग तुरन्त रामगढ़ और फिर अलवर आये और उसे सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया। वहां उसको बर्न वार्ड में भर्ती कराया।

फिलहाल उसका बर्न वार्ड में उपचार जारी है। डॉक्टरों ने मिस्कीना की हालत काफी गम्भीर बताई है और वह नीचे से काफी झुलस चुकी है। मिस्कीना के भाई उमर दीन ने बताया कि मिस्कीना पढ़ाई लिखाई छोड़कर गजर में ही रहती है और घर के कामों में हाथ बंटाती है। घर के जानवरों को यही संभालती है। युवती भैंसों के लिए आज भी दलिया बना रही थी। तभी यह हादसा हो गया। उमर दीन ने बताया कि वह घर से बाहर थोड़ी दूरी पर था ओर दौड़कर वहां पहुंचा और पानी डालकर आग बुझाई। उमर दीन ने बताया कि घटना के बाद मिस्कीना को रामगढ़ अस्पताल ले गए थे, जहां से प्राथमिक उवचार के बाद तुरन्त अलवर भेज दिया और यहां लेकर बर्न वार्ड में भर्ती करा दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें