फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खेलते-खेलते बिजली का तार खींचा, करंट लगने से दो साल की मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 31 Aug 2025 03:47 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

जिले के सदर थाना क्षेत्र के नगला संवादी रूपनगर में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। महज सवा 2 साल की मासूम रितिका ने घर में खेलते-खेलते बिजली का तार खींच लिया जिससे वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे तुरंत सामान्य चिकित्सालय, अलवर लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतका के दादा फूल सिंह ने बताया कि घटना के समय रितिका घर में खेल रही थी जबकि उसकी मां खेत में काम कर रही थी। खेलते-खेलते उसने बिजली का तार खींच लिया और करंट लगते ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिवारजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: ‘यह गहलोत सरकार के पाप हैं, हम निर्दोष अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं’, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

जानकारी के अनुसार रितिका की एक छोटी बहन कृतिका भी है। बड़ी बहन रितिका की मौत से परिवार सदमे में है। मां खेत से लौटकर बेटी का शव देखकर विलाप करती रह गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें