फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: देर रात ज्वेलर्स की दुकान में घुसे चोर, शटर तोड़कर लाखों का माल समेटकर फरार हुए बदमाश

Wed, 25 Feb 2026 02:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर के एनईबी थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्नाका रोड स्थित फौजी कॉलोनी में मंगलवार देर रात ज्वेलर्स की एक दुकान में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

जानकारी के अनुसार चोरों ने किसी नुकीली वस्तु से शटर को क्षतिग्रस्त कर उसे थोड़ा ऊपर उठाया और अंदर प्रवेश कर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे उसी रास्ते बाहर निकल गए।

ये भी पढ़ें: Dausa News: विधायक से तीखी बहस के बाद तहसीलदार ने मांगी माफी, विधानसभा में हुआ मामला समाप्त

पीड़ित व्यापारी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मंगलवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात लगभग 1 बजे पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें दुकान में चोरी की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था। इसके बाद एनईबी थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित के अनुसार चोरी में लगभग 3.50 से 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को इलाके की पूरी जानकारी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें