फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर में वृद्धा पर कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल महिला अस्पताल में भर्ती, इलाके में दहशत

Thu, 31 Jul 2025 06:11 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के जावली गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक आवारा कुत्ते ने 68 वर्षीय वृद्धा पर हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल अलवर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायल महिला की पहचान सुशीला देवी पत्नी श्यामलाल खंडेलवाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुशीला देवी रोज की तरह सुबह सैर पर निकली थीं, तभी रास्ते में एक आवारा कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा और उनके पैर को बुरी तरह नोच डाला। महिला ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने काफी देर तक उन्हें नहीं छोड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्ते को भगाया और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने सुशीला देवी के पैर में सात टांके लगाए हैं। यह पहली बार है जब गांव में किसी वृद्ध महिला पर इस तरह का हमला हुआ है। इससे पहले जिले में बच्चों पर कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

इस हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने अपने बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तुरंत नियंत्रण किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। लोग अब सतर्कता के साथ ही बाहर निकल रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें