फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा बालक, ट्रक में सामान लोड करते समय हादसा

Fri, 15 Aug 2025 10:20 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

कोटकासिम थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां फिरोजपुर के गांव बस्सी घाटा निवासी 14 वर्षीय तौफीक पुत्र सुबीन अपने फूफा के साथ ट्रक पर गया था। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे ट्रक से तिरपाल हटाते समय वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे गम्भीर हालत में पहले कोटकासिम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने कारण उसे अलवर रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि तौफीक अपने फूफा के साथ ट्रक में सामान लोड कराने कोटकासिम गया था। जब ट्रक से तिरपाल हटाई जा रही थी, उस समय ट्रक के ऊपर से हाई टेंशन लाइन गुजर रही थी। तिरपाल हटाते समय अचानक तौफीक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसके शरीर का काफी हिस्सा झुलस गया।

स्थानीय लोगों की मदद से तौफीक को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में अलवर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और विद्युत विभाग को भी सूचना दी गई है। इस मामले में बिजली विभाग को लोग दोषी बता रहे हैं, क्योंकि लाइन इतनी नीची लटकी हुई थी। लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को इस बारे में पहले कई बार सूचना भी दी गई, लेकिन लाइन सही नहीं कराई। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि लोगों ने कितनी बार बिजली विभाग को शिकायत की ओर इसके बावजूद अभी तक लाइन सही क्यों नहीं कराई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें