फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अलवर में पानी में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल

Sun, 17 Aug 2025 01:14 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर शहर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक मासूम की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पांच वर्षीय सतिफ के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के नंगली गंगी गांव का निवासी था। बगड़ तिराहा थाना के एएसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि सतिफ का पिता असलम अपने परिवार के साथ चूड़ी-कंगन बेचने का काम करता है। वह शुक्रवार शाम अपने परिचितों के पास रहने के लिए अलवर आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे खेलते समय सतिफ पास के पानी के कुंड में गिर गया और डूब गया।

पढे़ं; प्रेमिका ने मिलकर रची थी पत्नी की हत्या की साजिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार; जानें पूरा मामला परिवार के लोगों ने जब तक बच्चे को बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया गया कि असलम के सात बच्चे हैं। चार लड़कियां और तीन लड़के। सतिफ चौथे नंबर का बेटा था और गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। हादसे के बाद परिजनों में गहरा शोक है और बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें