फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से छात्र की मौत, गंभीर रूप से घायल हुआ भाई

Tue, 24 Feb 2026 04:37 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

शहर में रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो भाई तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार घटना शहर के जगन्नाथ मंदिर के पास की है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सचिन मीना निवासी परवैणी के रूप में हुई है, जो अलवर रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका भाई आशीष मीना भी उसके साथ ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के मुताबिक दोनों कैटरिंग का काम करके लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: जाति प्रमाण पत्र पर साइन नहीं करने पर भड़का युवक, प्राचार्य पर किया लाठियों से हमला

टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि आशीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी सामने आई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें