फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पत्नी को टैक्सी ड्राइवर से हुआ प्यार, रास्ते में रोड़ा बन रहे पति को हटाया; फिर ऐसे हुआ खुलासा

Thu, 09 Apr 2026 08:15 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

अलवर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां पत्नी और प्रेमी की साजिश में एक बैंक अधिकारी की हत्या कर दी गई। हालांकि,मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार, 32 वर्षीय बैंक अधिकारी कर्णव खत्री ने सात मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि उसकी शादी साल 2018 में गोविंदगढ़ निवासी से हुई थी। जब युवक की पोस्टिंग जयपुर में थी। तब वह टैक्सी ड्राइवर ऋषभ की गाड़ी से जयपुर मिलने जाया करती थी। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। पति ने आरोप लगाए थे कि दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। 

ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें? कांग्रेस ने उठाए सवाल, कहा- जयपुर में कानून व्यवस्था फेल


नकद ज्वेलरी और छोटे बेटे को लेकर फरार हुई थी महिला
साल 2025 के सितंबर महीने में प्रेमी ऋषभ के साथ महिला करीब 5 लाख रुपए ज्वेलरी-नकदी और छोटे बेटे को लेकर फरार हो गई। पुलिस को पीड़ित पक्ष से अहम सबूत मिले। इनमें धमकी भरे ऑडियो भी शामिल हैं, जिसने पूरे मामले की परतें खोल दीं। सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें