फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tonk News: 500 फीट लंबा तिरंगा...दो किमी लंबी यात्रा, देखें वीडियो

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Updated Wed, 14 Aug 2024 05:37 PM IST

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज टोंक जिले के लांबा हरि सिंह में तिरंगा रैली निकाली गई। दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबा हरि सिंह के तत्वावधान में राजकीय व निजी विद्यालय के विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। सरपंच गीता देवी वैष्णव, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र वैष्णव, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव सोनी, उपाध्यक्ष विवेक साहू, थाना प्रभारी सूर्यभान सिंह, पंचायत समिति सदस्य रूपचंद आकोदिया, पंचायत प्रसार अधिकारी सत्यनारायण लड्ढा, प्रधानाचार्य किशन लाल रेणुका डांगी ने हरी झंडी दिखा रैली को रवाना किया। रैली में नौ विद्यालयों के करीब 1,500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। 500 फीट लंबा तिरंगा हाथों में लिए भारत माता की जयकारे लगाते तिरंगा यात्रा रैली चल रही थी। कस्बे के विभिन्न मार्ग से गुजरती हुई नगर परिक्रमा कर वापस विद्यालय परिसर पहुंच विसर्जित हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें