फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer News : भाजपाइयों ने आतिशबाजी करके मनाया जीत का जश्न, एक-दूसरे को जलेबी खिलाकर मुंह मीठा किया

Wed, 09 Oct 2024 10:23 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के गांधी भवन चौराहे पर हरियाणा चुनावों में पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत का जश्न मनाया और जलेबी खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की। 

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। आज नवरात्र का छठा दिन है। भाजपा की सरकार तीसरी बार हरियाणा में आई है। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी व जम्मू-कश्मीर में पार्टी का वोटिंग परसेंट बढ़ा है, यह भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों का फल है।

इस अवसर पर उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, धर्मेश जैन, प्रवीण जैन, सोमरत्न आर्य, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक भाकर, जय किशन परवानी, तुलसी सोनी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें