मोगा के दोसांझ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में एक महिला ने गुरुद्वारा साहिब में रखी गोलक पर एक संदिग्ध वस्तु रख दी। इस घटना को देखकर संगत हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि महिला काले रंग के लिफाफे में वह वस्तु लेकर आई थी और उसे गोलक पर रख दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गुरुद्वारा कमिटी के मेंबर गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि एक सिख अमृतधारी महिला ने इस तरह की हरकत बहुत निंदनीय हे। सिख धर्म अंधविश्वास, वहम और टोटकों को पूरी तरह नकारता है तथा गुरबाणी केवल अकाल पुरख पर विश्वास रखने की शिक्षा देती है।