पंजाब के कीरतपुर साहिब में शुक्रवार सुबह एक ऑक्सीजन गैस से भरे सिलेंडर से लोडेड कैंटर पलट गया। इसके बाद सिलेंडरों में आग लग गई और ड्राइवर गाड़ी के बीच फंस गया। ड्राइवर को फंसा देख लोगों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस प्रशासन और सड़क सुरक्षा फोर्स भी माैके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश में लग गए।