फगवाड़ा में दो दिवसीय पर्यावरण मेले का शुक्रवार को समापन हो गया। इस मेले में जहां लोगों को भारत के विभिन्न सांस्कृतिक रंग देखने को मिले वहीं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों में विभिन्न मुकाबले भी करवाए। इसी कड़ी में रोटरी क्लब आफ फगवाड़ा जैम्स द्वारा आयोजित कृत्रिम फूल सज्जा में मां अंबे पब्लिक स्कूल को विजेता घोषित किया गया।