फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा में अकाली नेता के बेटे पर हमले के दो आरोपी काबू

बठिंडा की भुच्चो मंडी में युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कापा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर मुंबई में एटीएम तोड़कर लाखों रुपये चोरी करने के मामले भी दर्ज हैं। हमले में घायल जयदीप गर्ग के पिता नरदीप गर्ग वार्ड नंबर दो से अकाली दल के प्रत्याशी हैं।    थाना नथाना में 17 मई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सुंदर सिंह उर्फ खुशी और गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया। मामले में करण सिंह उर्फ फिरंगी और भंगू को भी नामजद किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर एसपी सिटी नरेंद्र सिंह और डीएसपी भुच्चो प्रीतपाल सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने मामले को ट्रेस किया। पुलिस के अनुसार 16 मई को घायल जयदीप गर्ग को आदेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाली रात वे मोटरसाइकिल पर लहरा बेगा रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवकों से मामूली टक्कर के शक में कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष नशे की हालत में थे और विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने कापे से युवक के सिर पर वार कर दिया। घायल के गिरते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुंबई के नेहरू नगर और घाटकोपर थानों में एटीएम तोड़कर करीब 12 लाख रुपये चोरी करने के दो मामले जुलाई 2025 में दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें