मिशन रोड स्थित बंद पड़ी सेवानिवृत बैंक अधिकारी की कोठी से चोर कीमती सामान चोरी करके फरार हो गए हैं। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।वारदात को चोरों ने जहां अंजाम दिया है वे घर एक सेवानिवृत बैंक अधिकारी आरसी शर्मा का है। चोरों ने घर से कीमती सामान चुरा लिया और एक गठरी में बांध मोटरसाइकिल पर ले जाने की फिराक में थे। जैसे इसकी भनक पड़ोसियों को लगी तो चोर गठडी को पूर्व मंत्री रमन भल्ला के घर की चारदीवारी के पास रख व मोटरसाइकिल छोड़ मौके से भाग गए। थाना डिवीजन नंबर. 1 की पुलिस ने सामान जिस में पीतल के बर्तन, इंडकशन चूल्लहा, कीमती सेनेटरी इत्यादि और मोटरसाइकिल बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।