फगवाड़ा की जानी मानी समाज सेवी संस्था अरदास वैलफेयर सोसायटी की ओर से मासिक प्रोजैक्ट के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को मासिक पैन्शन वितरित की गई। इस दौरान सोसायटी के प्रधान जतिन्द्र बोबी ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा गत कई वर्षों से 800 विधवा महिलाओं को प्रत्येक महीने की पहली तारीख को पैन्शन दी जाती है और प्रत्येक महीने की पन्द्रह तारीख को दिव्यांगो को पैन्शन दी जाती है। उन्होंने इस नेक कार्य में सहयोग के लिये आप्रवासी भारतीयों एवं दानवीरों का तहे दिल से आभार प्रकट किया। साथ ही कहा कि अब यह प्रोजैक्ट भी स्थायी रूप से जारी रखा जायेगा। इस दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को पैंट शर्ट, कुर्ते पाजामे तथा दिव्यांग महिलाओं को सूट भी वितरित किए गए।