फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में अजीतवाल पुलिस ने 240 लीटर चोरी का ट्रांसफार्मर तेल बरामद कर दो आरोपी पकड़े

Nivedita Updated Fri, 12 Jun 2026 09:05 AM IST

अजीतवाल पुलिस ने 240 लीटर चोरी का ट्रांसफार्मर तेल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के एसएचओ राज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान थी। इसी दौरान एक खास मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अजीतवाल बस स्टैंड के पास एक ऑल्टो कार (नंबर PB-69A-2169) को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों, जीत सिंह और देवेंद्र सिंह, के कब्जे से 240 लीटर ट्रांसफार्मर तेल बरामद किया गया। इसके अलावा ट्रांसफार्मर से तेल निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला पंप और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके आगे की कार्रवाई किया जाएगा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें