फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दिल्ली में आप की हार पर पंजाब में जश्न, कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा बांटे लड्डू

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 09 Feb 2025 11:34 AM IST

देश की राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) की हार पर पंजाब में जश्न मनाया गया है। जिला कपूरथला की एनआरआई बेल्ट के नाम से विख्यात भुलत्थ के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने आप की हार पर समर्थकों में न केवल लड्डू बांटे, बल्कि ढोल की थाप पर खुशी जाहिर की। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा ने कहा कि उन्हें किसी भी पार्टी की जीत पर कोई खुशी नहीं है, लेकिन आम आदमी पार्टी की हार पर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह इन्होंने पंजाब में धक्केशाही, अफसरशाही का दुरुपयोग और पंजाब के युवाओं पर एनएसए लगा और अन्य सूबों की जेल में भेजने वाली इस घटिया राजनीति का परिणाम भुगतना पड़ा है, इसी तरह जल्द ही पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का सफाया हो जाएगा। इस दौरान खैरा के आवास पर ढोल-नगाड़े बजाकर समर्थकों ने लड्डू बांटे। इस मौके पर नंबरदार कुलबीर सिंह खैरा, सरपंच धरमिंदर सिंह, प्रीतम सिंह चीमा, जीवन सिंह खैरा अंग्रेज सिंह, सुरिंदर कक्कड़, अमन सिंह, गुरदेव सिंह, विजयपाल सिंह बाजवा, खेम सिंह, बूटा सिंह, सतनाम सिंह खसान, जयमल सिंह, रणजीत सिंह, नसीब शर्मा व अन्य मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें