पंजाब में मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री को रोकने के लिए कपूरथला की ड्रग इंस्पेक्टर ने ढिलवां पुलिस की टीम के साथ ढिलवां में कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर दवाइयों की जांच की। जिसमे एक मेडिकल स्टोर से 7 प्रकार की प्रतिबंधित दवाइयों सहित 1770 कैप्सूल और 2255 गोलियां बरामद की गईं है। इसकी पुष्टि करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि सभी प्रतिबंधित दवाइओ को टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। जिनकी कीमत 57,539 रुपये है। ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने बताया कि दुकानदार के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उनकी टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन अन्य मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। जिसमें दवाइयों की बिक्री को लेकर अनियमितताएं पाई गईं। विभाग उन्हें नोटिस भी जारी करेगा।