फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में शराब ठेके को लेकर विवाद, सरपंच और ठेकेदार आमने-सामने

पठानकोट के हलका भोआ के अधीन गांव नरोट मैहरा में शराब ठेके को लेकर सरपंच गौतम मान और ठेकेदार आमने-सामने हो गए। मामला गर्माता देख पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। कुछ दिन पहले शराब ठेके के पास बने एक स्कूल के प्रबंधन ने भी इसका विरोध जताया था। सोमवार को सरपंच शराब ठेका बंद करवाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि नरोट मेहरा में एक निजी स्कूल के पास खोले शराब ठेके को बंद करवाने को लेकर काफी प्रयास किया जा रहा है। पंचायत की ओर से ठेके को बंद करवाने के लिए मता डाला गया। संबंधित विभाग को 31 मार्च के बाद ठेका बंद करवाने के लिए कहा गया लेकिन 1 अप्रैल को जब ठेका खुला देख स्कूल के अध्यापक और चेयरमैन ने सरपंच को फोन कर मौके पर बुलाया तो ठेका मौके पर बंद करवाया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदारों की ओर से गुंडागर्दी दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मंगलवार दोपहर तक शराब ठेका शिफ्ट न हुआ तो वह गांव वासियों को साथ लेकर ठेके के बाहर धरना देंगे। उधर, पुलिस थाना सदर प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि उक्त मामले को सुलझा लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें