फिरोजपुर शहर की दाना मंडी में वीरवार शहरी हलके के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने सर्च लाइटों का उद्धघाटन किया। दाना मंडी में 64 नई लाइटें लगाई गई हैं। रात के समय किसानों को उनकी फसल की देखरेख में परेशानी नहीं होगी। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि मंडियों में गेहूं खरीद के सभी प्रबंध मुकम्मल हैं। अभी तक उनके सामने कोई भी कमी नहीं आई है। जब भी मंडी में कोई कमी आएगी या किसानों को कोई परेशानी होगी तुरंत उसे दूर किया जाएगा। मंडी में चल रही खरीद पर मंडी बोर्ड के अधिकारियों के अलावा मंडी बोर्ड के चेयरमैन भी ध्यान रखेंगे। मंडी में लाइटें खराब होती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाएगा।