पंजाब के होशियारपुर के गांव सैदों नौशहरा के लोगों का गुस्सा स्थानीय प्रशासन के खिलाफ फूट पड़ा। प्रशासन की नाकामी के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। दरअसल, गांव की खस्ताहाल सड़क की वजह से लोग गुस्से में है। इन दिनों हो रही बरसात की वजह से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। गांव की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। सड़क को ठीक करने के लिए प्रशासन जहमत नहीं उठा रहा है।