फगवाड़ा थाना सिटी पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसपी फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने सिकंदर सर्विस स्टेशन अर्बन एस्टेट के निकट नाकाबंदी की हुई थी, जिस दौरान एक एक्टिवा पर सवार दो युवक आए और वह एक थैले के साथ सड़क पर गिर गए। पुलिस ने एक्टिवा सवार युवकों को काबू किया, जिनकी पहचान राकेश कुमार निवासी जालंधर व दिनेश मंडल निवासी मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई। उनके थैले से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।