पास्टरज़ वैलफेयर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल प्रधान सुच्चा राम की अध्यक्षता में स्थानीय एसडीएम से मिला तथा तहसील फगवाड़ा के गांवों में कब्रिस्तान अलॉट करने की मांग की। इस अवसर पर उन्होंने एसडीएम जश्नजीत सिंह बताया कि गांव भानोकी, गांव सपरोड़, गांव पांछट, गांव बबेली, गांव भुल्लाराई, गांव मौली तथा गांव बीड़ पुआद में क्रिश्चियन कम्युनिटी के लोग बहुत ज़्यादा हैं और इन गांवों में क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए कोई कब्रिस्तान नहीं है। जब किसी क्रिश्चियन कम्युनिटी के व्यक्ति की मौत होती है, तो उन्हें इन गांवों में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने एसडीएम को एक मांग पत्र एडीसी के नाम पर सौंपा जिसमें मांग की गई है कि इन गांवों में जल्द से जल्द कब्रिस्तान अलॉट किए जाएं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनिल कुमार, मुख्य सचिव हरमेश चंद्र, कोषाध्यक्ष सतनाम सिंह आदि भी उपस्थित थे।