पंजाब में किसानों के रेल रोको आंदोलन का आज तीसरा दिन है। प्रदेश में 13 स्थानों पर किसान रेल ट्रैकों पर धरना दे रहे हैं, वहीं इस आंदोलन से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है, जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं फिरोजपुर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया गया है।