फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर चहेड़ू बेईं के नजदीक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत

फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर चहेड़ू बेईं पुल के नजदीक हुए एक भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है। मृतक मोटरसाइकिल पर सवार था और जालंधर से फगवाड़ा जा रहा था। मौके पर खड़े कुछ राहगीरों और पहुंचे हाईवे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल पर सवार था, जिसे किसी तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर रोड सेफ्टी फोर्स की टीम पहुंची और एंबुलेंस की मदद से मृतक के शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान वृषपाल के रूप में हुई है जो जालंधर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें