फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बुजुर्ग दंपती के घर पड़ोसियों ने किया पथराव, पुलिस से सुरक्षा की गुहार

पठानकोट में रात एक बुजुर्ग दंपती के घर पर पड़ोसियों द्वारा पथराव करने का मामला सामने आया है। इसकी सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रही है। यह घटना सिम्बल चौक की है। एक घर में बुजुर्ग दंपती अकेले रह रहे है। उनका अपने पड़ोसियों के साथ गली में गेट लगाने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके सबंधी उन्होंने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा दी है। बुजुर्ग रघुबीर सिंह पठानिया, ज्योति पठानिया ने बताया किउनके पड़ोसियों ने रात को गेट लगाने के लिए पिल्लर बनाना शुरू कर दिया, जब हमने इसका विरोध किया तो उनके बेटे ने गुस्से में आकर उनके घर पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। यह सारी घटना उनके घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद बुजुर्ग दंंपती दहशत में है। पीड़ित बजुर्ग दंपती ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई और उनके पड़ोसियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी उनके पड़ोसियों की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें