फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में सांसद ने सुनीं दुकानदारों की समस्याएं

फगवाड़ा में क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, हलका इंचार्ज हरजी मान तथा मेयर रामपाल उप्पल ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि बाजार में सीवरेज की समस्या, स्ट्रीट लाइट की कमी, पार्किंग में सही ढंग से व्यवस्था न होना और पार्किंग की ऊपरी मंजिलें बढ़ाने की जरूरत है। इसके अलावा उन्होंने बंगा रोड के निर्माण को लेकर मांग की कि सड़क को खोदकर सही तरीके से बनाया जाए ताकि उसका स्तर अधिक ऊंचा न हो। बैठक में मौजूद सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल ने दुकानदारों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें पहल के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। दुकानदारों ने पार्किंग की सफाई करने के लिए और वहां बने बाथरूम की नियमित सफाई तथा बाजार में सफाई के लिए स्थायी सफाई कर्मचारी नियुक्त करने की मांग भी रखी। इस पर मेयर रामपाल उप्पल ने आश्वासन दिया कि सफाई से जुड़ी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। हरजी मान ने कहा कि बाजार के दुकानदारों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द हल किया जाएगा। बैठक के दौरान बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें