फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल समेत 2 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 01:18 PM IST

मोगा पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सफलता हाथ लगी है। थाना मेहीना पुलिस ने 120 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल समेत दो नशा तस्करों को काबू किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरु सेवक सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में जी.टी. रोड से मेहिना की ओर जा रहे थे। जब पुलिस टीम दाना मंडी, गांव मेहिना के पास शाम करीब 8:30 बजे पहुंची, तो वहां एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक घबरा गए और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान लवप्रीत सिंह निवासी गांव दातेवाल और विक्रमजीत सिंह निवासी गांव दातेवाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके हेरोइन और मोटरसाइकल कब्जे में लेकर थाना मेहिना में NDPS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा तथा इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें