फिरोजपुर में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने युद्ध नशे विरुद्ध के तहत विलेज डिफेंस कमेटी के साथ बैठक की । उन्होंने कहा पंजाब को नशा मुक्त करना है तो सबसे पहले गांवों को नशा मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा गांव रक्षक कमेटी सबसे बड़ी ताकत है। पंजाब में नशा पिछली सरकारों ने फैलाया है। यही नहीं कांग्रेस और अकाली सरकार ने तस्करों को सियासी सुरक्षा दी हुई थी। उन्होंने कहा कि आप की सरकार ने नशे के खिलाफ पूरे जोर से जंग शुरू की है। 7 मई से तीन गांव में प्रतिदिन नशा मुक्ति यात्रा शुरू की जाएगी और पूरे पंजाब को नशे से मुक्त किया जाएगा।