फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के ब्लड बैंक में मक्खन सिंह जौहल मैमोरियल फ्री कैंसर जांच कैंप का आयोजन

स्थानीय गुरु हरगोबिंद नगर स्थित ब्लड बैंक में अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में मक्खन सिंह जौहल की स्मृति को समर्पित नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल सोसाइटी यूके और फगवाड़ा की सभी शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया। शिविर के सफल आयोजन में वर्ल्ड कैंसर केयर के संस्थापक कुलवंत सिंह धालीवाल, निदेशक डा. धर्मिंदर सिंह और कैंसर सेंटर अमेरिका के पूर्ण सहयोग रहा। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची एडीसी डा. अक्षिता गुप्ता, एसपी माधवी शर्मा, मेयर रामपाल उप्पल और प्रिंसिपल मोनिका गुजराल ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर के दौरान 35 डॉक्टरों की टीम ने 90 पुरुषों और 235 महिलाओं सहित कुल 324 जरूरतमंद लोगों की जाँच की। जिसमें महिलाओं के स्तनों के लिए मैमोग्राफी जाँच, महिलाओं के गर्भाशय ग्रीवा के लिए पैप स्मीयर जाँच, पुरुषों के प्रोस्टेट के लिए पीएसए जाँच, रक्त कैंसर की जाँच, मुँह और गले की जाँच और हड्डियों के टैस्ट शामिल थे। शिविर में शुगर और बीपी की जाँच, के साथ आवश्यक परामर्श के अलावा सामान्य बीमारियों के इलाज तथा दवाइयां नि:शुल्क दी गईं। नेत्र रोगियों को नि:शुल्क चश्मे भी दिए गए। मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने सभी सहयोगियों एवं गणमान्यों का आभार प्रकट करते हुए बताया कि कैंसर टेस्ट की रिपोर्ट 5 दिसंबर को दी जाएगी। इस अवसर पर उडियन शालनी ग्रुप की कोऑर्डिनेटर आंचल व मोनिका के अलावा विभिन्न स्कूलों से विद्यार्थी, स्टाफ व शहर के गणमान्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें