फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुक्तसर में नशा तस्कर की प्रापर्टी सील

मुक्तसर पुलिस की ओर से गिद्दड़बाहा के गांव दौला में नशा तस्कर की 10.5 लाख 400 रुपये कीमत की प्रापर्टी सील कर दी गई है। एसपी इन्वेस्टिगेशन मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि हरपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत थाना गिद्दड़बाहा में केस दर्ज हैं। पिछले साल भारी मात्रा में प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई थीं। आरोपी के खिलाफ मार्च 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोपी ने नशा तस्करी कर प्रापर्टी बनाई है। जिसकी कीमत 10.5 लाख 400 रुपये बनती है। आरोपी की प्रापर्टी अटैच करने के लिए 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस तैयार कर कंपीटेंट अथारिटी दिल्ली भेजा गया था। जिसके आर्डर प्राप्त होने पर प्रापर्टी के बाहर नोटिस लगा दिया गया है। अब यह प्रापर्टी बेची नहीं जा सकती। इस प्रापर्टी का केस कंपीटेंट अथारिटी दिल्ली के पास चलेगा। एसपी ढिल्लों ने कहा कि नशा तस्करी करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें