मोगा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग अलग जगहों में से 4 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम अफीम, 150 ग्राम हेरोइन, क्रेटा गाड़ी और 1500 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। डीएसपी लावदीप सिंह ने कहा कि मोगा सिटी साउथ पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव चिड़िक से क्रेटा सवार तीन नशा तस्कर नीरज ,राहुल, अभिषेक चौधरी को 500 ग्राम अफीम और 1500 रुपये ड्रग मनी के साथ मौके से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। दूसरे मामले में मोगा सीआईए स्टाफ ने गांव नूरपुर हाकिम से सुखबिंदर सिंह को 150 ग्राम हेरोइन साथ गिरफ्तार किया है।