राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम बुधवार को मोगा के बाघापुराना के गांव कोठेगुरु पूरा पहुंची। टीम ने आतंकी लखबीर सिंह रोडे की 43 कनाल 3 मरले जमीन का चौथा हिस्सा सील किया। लखबीर रोडे पर दिल्ली में केस दर्ज है। आतंकी लखबीर सिंह रोडे जरनैल सिंह भिंडरावाले का सगा भतीजा है।