फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लुधियाना में तेज बरसात, चंडीगढ़ में छाए घने बादल, दो दिन येलो अलर्ट

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 19 Aug 2024 10:29 AM IST

मानसून का लगभग आधा सीजन बीत चुका है। बावजूद पंजाब में अब तक सामान्य से करीब 35 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। अगले कुछ दिन राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों में बारिश हुई है। लुधियाना शहर में सुबह तेज बरसात हुई है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिली है। सड़कों पर पानी जमा होने से वाहन चालकों को खासी परेशानी भी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक चंडीगढ़ सहित पंजाब में आज रात से मौसम में बदलाव होगा। मंगलवार से राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तेज से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें