फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लुधियाना में सिंधी बेकरी मालिक पर फायरिंग, गर्दन में लगी गोली

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 28 Aug 2024 07:25 PM IST

लुधियाना के प्रतिष्ठित सिंधी बेकर्स की राजगुरु नगर ब्रांच में बुधवार को दिनदहाड़े एक्टिवा सवार युवकों ने गोलियां चला दी। बदमाशों ने एक के बाद तीन राउंड फायर किए। एक गोली बेकरी मालिक की गर्दन में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। वहीं, साथ बैठे एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने जिस समय गोलियां चलाई, उससे आधा घंटे पहले ही बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की थी, लेकिन वह मिसफायर कर गया। गोलियां चलने की आवाज सुन बेकरी के अंदर मौजूद लोग और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वहां भगदड़ मच गई। चंद मिनटों में वारदात को अंजाम दे आरोपी एक्टिवा पर ही फरार हो गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें