फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में पुलिस-पब्लिक मीटिंग, अपराध पर नकेल कसने की रणनीति तैयार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 09 Jan 2025 06:30 PM IST

कपूरथला में बढ़ रहे अपराध पर लगाम और जनता को सुरक्षा का आभास दिलाने के साथ साथ पुलिस और जनता में नजदीकी लाने के मंतव्य से कपूरथला पुलिस द्वारा वीरवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसएसपी गौरव तूरा के समक्ष जनता ने नशे की खुलेआम बिक्री, चोरियां और स्नैचिंग का मुद्दों को उठाया। जनता ने पुलिस को सहयोग देते हुए गुप्त रूप से सूचना देने की बात भी कही है। इस संपर्क बैठक में कपूरथला सबडिवीजन के अधीन आते थाना सिटी, थाना कोतवाली व थाना सदर क्षेत्रों के नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। जहां पर तीनों थानों के एसएचओ, सबडिवीजन डीएसपी व एसपी हेडक्वार्टर भी मौजूद थे। मीटिंग में ट्रैफिक, क्राइम व नशे का मुद्दा गूंजा। इसे लेकर एसएसपी ने इन मुद्दों पर नकेल कसने के लिए आए हुए गणमान्य लोगों को आश्वासन दिया और पुलिस विभाग को जनता से सहयोग देने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें