कपूरथला के बेगोवाल के गांव दोलोवाल में पंजाब पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने शराब के नशे की हालत में अपनी गाड़ी से कई वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन बुरी तरह से टूट गए और कार भी सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर जाकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने नश की हालत में एसआई को पकड़ लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसआई को लोगों से छुड़वाया।