फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कपूरथला में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत के घर 28 घंटे से रेड

कांग्रेस विधायक और कारोबारी राणा गुरजीत सिंह के कपूरथला स्थित आवास पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। कांग्रेस विधायक के कपूरथला स्थित आवास एकता भवन पर यह कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम आयकर विभाग की गाड़ियों को भी एकता भवन की बिल्डिंग के अंदर लाया गया। दूसरे दिन भी राणा गुरजीत सिंह के समर्थक घर के बाहर बैठे रहे। करीब 28 घंटे बाद राणा गुरजीत के आवास पर करीब एक दर्जन अधिकारियों ने छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, राणा गुरजीत सिंह और उनके रिश्तेदारों की आय से संबंधित दाखिल आयकर रिटर्न और अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के जरिए पूरी आय पर चुकाए गए टैक्स की भी जांच की जा रही है। कल बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस समर्थकों ने अर्धसैनिक बल के सामने राणा गुरजीत सिंह के पक्ष में नारे लगाए थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें