कपूरथला के 23 वर्षीय युवक की इंग्लैंड में मौत हो गई थी। एक दिन पहले शनिवार को उसका घर पहुंचा था। रविवार को गांव लखन के पड्डा के शमशान घाट में परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि युवक हरमनजोत सिंह लगभग डेढ़ साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में इंग्लैंड गया था।