कपूरथला के गांव नवां पिंड भट्ठे में गुरुद्वारा साहिब में चोरी की वारदात हुई है। यहां चोरों ने गुरुद्वारा की गोलक तोड़कर करीब 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। गुरुद्वारा साहिब के सेवादार की शिकायत पर थाना कोतवाली पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।