लुधियाना के जगरांव में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) एटीएम से 17 लाख 14 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने इस लूट कांड में शामिल चार आरोपी दबोचे हैं। मामले में अबतक कुल छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एटीएम लूटने वाले चार आरोपी अब पकड़े गए हैं। आरोपियों से लूटे गए 17.14 लाख में से सिर्फ 6 लाख रुपये ही बरामद हुए हैं।