भारतीय योग संस्थान फगवाड़ा जिला के अंतर्गत लोहड़ी का आयोजन आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला प्रधान अनिल कोछड़ की देखरेख में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ उपस्थित 180 योग साधकों ने योग को भी अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर 15 योग साधक फिल्लौर से भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर लोहड़ी का अलाव जला कर सभी योग साधकों ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की और गुड़, तिल व मूंगफली की आहुति दी। इस मौके पर डा. संदीप मल्होत्रा, संदीप गर्ग, नीलम चोपड़ा, दविंदर सिंह, संजीव नईयर आदि भी उपस्थित थे।