फगवाड़ा के मुहल्ला कोटरानी में लगातार दूसरे दिन गुंडागर्दी देखने को मिली जब किसी को झगड़े से रोकने वाले को ही पीट कर घायल कर दिया। घायल को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इस बारे में जानकारी देते हुए मुहल्ला कोटरानी निवासी दिनेश ने आरोप लगाया कि कुछ युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। जब उन्होंने युवकों को लड़ाई करने से रोका तो उन तीनों ने तथा आपस में लड़ना छोड़ कर उसे ही पीट दिया। दिनेश ने आरोप लगाया कि उनमें से एक युवक ने उसके सिर पर कड़े मार कर बाकी युवकों ने भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया।