सर्व शक्ति सेना की तरफ से चार साहिबजादों को की शहादत को प्रणाम करते हुए उनकी याद में दूध, रस और बिस्किट का लंगर लगाया गया। सर्व शक्ति सेना के शहरी प्रधान संतोख सिंह सोखा ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी और उनके पूरे परिवार ने अपनी शहादत दे दी लेकिन धर्म परिवर्तन नहीं किया।। लेकिन आज लोग कुछ पैसों के लिए और कुछ मदद के लिए अपने धर्म को बदल रहे हैं जो कि सर्वथा अनुचित है। सर्व शक्ति सेना के नेताओं ने कहा कि हमें गुरुओं के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस अवसर पर राजेश शर्मा, राजकुमार राजू पंकज चड्डा, वरुण, सुरिंद्र कुमार, पंकज चंडा, दिलजोत, सनी शर्मा, राजिंदर शर्मा, बब्बू, कृष्ण कुमार, बबलू, कुलदीप सिंह, सुनील पावला, गुरमीत सिह, हरजिंदर गोगना, आशु, पप्पू, राजू, इंद्र कुमार, इंद्र शर्मा, राजू माही, लकी, रवि कुमार आदि ने सेवा की।