सीमावर्ती जिला पठानकोट के हल्का भोआ अंतर्गत आते गांव तरगढ़ में करीब चार वर्षों से अधर में लटके कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य में बड़े घपलेबाजी की आशंका होने की बात सामने आई है। यह आरोप गांव के स्थानीय लोगों और मौजूदा सरपंच की ओर से लगाए गए हैं। लोगों की मांग है कि वर्षों से पूरा ना बन पाए इस कम्युनिटी हॉल पर लाखों रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन फिर भी इसकी छत ना होने की वजह से यह अधूरा ही छोड़ गया है। इस कम्युनिटी हॉल पर कुल खर्च करने के लिए 22 लाख रुपए से ज्यादा की सरकारी ग्रांट प्राप्त हुई, जिसमें लाखों रुपए खर्च करके सिर्फ कम्युनिटी हॉल का ढांचा ही खड़ा किया गया है। ................. मौजूदा सरपंच तरगढ़ शमी कुमार ने बताया कि इस अधूरे कम्युनिटी हॉल की विजिलेंस जांच होनी चाहिए क्योंकि कई वर्षों से इस कम्युनिटी हॉल का सिर्फ ढांचा ही खड़ा किया गया था और उसके बाद काम बंद कर देने की वजह से गांव के लोग इसका लाभ नहीं ले पाए। कम्युनिटी हॉल की शत ना होने की वजह से उन्होंने खुद से पैसे खर्च करके तिरपाल डालकर भागवत कथा का आयोजन दो बार करवाया। इसके बावजूद भी सरकारी फंड से कम्युनिटी हॉल का निर्माण पूरा नहीं हुआ। उनकी सरकार और प्रशासन से मांग है कि अगर लाखों रुपए खर्च करके सिर्फ ढांचा ही खड़ा किया गया है तो इसकी तुरंत पर जांच करवाई जाए ताकि यह पता चल सके की इस ढांचे पर कुल कितना खर्च किया गया है क्योंकि जिस तरह इस ढांचे को खड़ा करके छोड़ा गया है उसे देख लग रहा है कि कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार भी हुआ है। .................... मेंबर पंचायत राजिंदर मेहरा, विजय शर्मा, सोनू महाजन ने कहा कि सरकार की तरफ से गांव के लोगों की सुविधा के लिए इस कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाया गया था लेकिन लाखों रुपए खर्च करके सिर्फ ढांचा ही बना कर छोड़ देना यह एक गंभीर चिंता का विषय है। इसकी तुरंत तौर पर सरकार को बड़े स्तर पर जांच करवानी चाहिए और अगर कहीं किसी की तरफ से भी इस सरकारी निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया हो तो उसके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। इसी तरह पूर्व ब्लाक समिति अध्यक्ष किरण बाला ने कहा कि उनकी ओर से सिर्फ मता डालकर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था लेकिन यह कार्य प्रशासन अधिकारी जेई विक्रम की ओर से पूरा न होने दिया गया। उन्होंने इसके बारे में मौजूदा मंत्री और जिला प्रशासन के ध्यान में भी बात लाई लेकिन, इस काम को क्यों पूरा नहीं करने दिया गया इसके बारे में प्रशासनिक अधिकारी ही ज्यादा बता पाएंगे। ..................... जेई विक्रम के मुताबिक इस निर्माण कार्य में तीन बार सरकारी फंड जारी हुआ और अब यह ब्लॉक समिति घरोटा ब्लॉक में चले जाने की वजह से वहां से काम पूरा करवाया जाएगा। इस निर्माण पर अब तक करीब 17 लख रुपए खर्च किए जा चुके हैं जबकि 5 लाख रुपए का और फंड जारी करवाया गया है।