आईजीपी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा ने आज जिला मोगा के थाना कोट ईसे खां तथा नाका प्वाइंट कमालके का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाने की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, वायरलेस संचार प्रणाली, इमरजेंसी सायरन तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया गया। चेकिंग के दौरान थाने के रिकॉर्ड, मालखाने तथा पुलिस कर्मचारियों के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टाफ के साथ बातचीत कर उन्हें सतर्कता, अनुशासन और आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद नाका प्वाइंट कमालके का दौरा कर नाकाबंदी प्रबंधों, बैरिकेडिंग, तैनात पुलिस कर्मियों तथा वाहनों की जांच प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गंभीरता से जांच करने तथा हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। आईजीपी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की चेकिंग और निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।