फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में अखंड पाठ से होला मोहल्ला का आगाज

खालसा पंथ की चढ़दी कलां के प्रतीक राष्ट्रीय पर्व होला मोहल्ला का शुभारंभ आज कीरतपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ श्रद्धापूर्वक किया गया। बोले सो निहाल के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और संगत गुरु की भक्ति में लीन दिखाई दी। इस अवसर पर तख्त श्री केशगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी भाई जोगिंदर सिंह ने अरदास करते हुए सरबत के भले की कामना की। उन्होंने संगत को इस पावन पर्व के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। समारोह में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने गुरु साहिब द्वारा प्रदान किए गए इस पवित्र पर्व को श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण भाव से मनाने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें